HomeUncategorizedरोजगार की तलाश में उड़ीसा गए युवक की मौत, परिवार में मचा...

रोजगार की तलाश में उड़ीसा गए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुशीनगर। रोजगार की तलाश में घर से बाहर गए युवक की उड़ीसा में संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र कसया के अंतर्गत शिवपुर टोला निवासी समसुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार समसुद्दीन बीते 24 तारीख को एक ठेकेदार के माध्यम से उड़ीसा की एक कंपनी में काम करने गया था। बताया जा रहा है कि 2 तारीख की शाम करीब 5 बजे वह कंपनी परिसर में पानी पीने गया था, तभी अचानक उसे तेज खांसी आने लगी और उसके मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही उसके साथी आलमगीर ने तुरंत कंपनी के सुपरवाइजर को सूचना दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शाम करीब 6:30 बजे मृतक के साथियों ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार शव के 4 तारीख को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच गांव पहुंचने की संभावना है। समसुद्दीन अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 14 माह और दूसरे की मात्र 4 माह है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर था।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments