HomeIndianraiways✈️ दिल्ली से बिलासपुर आ रही फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान विमान...

✈️ दिल्ली से बिलासपुर आ रही फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 41 यात्री थे सवार !

लोकायुक्त News
दिल्ली से बिलासपुर आ रही अलायंस एयर की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला। शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय विमान का बायां टायर फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारी के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। अलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I613 में उस समय कुल 41 लोग सवार थे, जिनमें 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल थे।

लैंडिंग के दौरान विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया। हालांकि, पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना के तुरंत बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।

वहीं, घटना के बाद विमानन कंपनी ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान रद्द कर दी। विमान के टायर फटने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारी घटना की जांच और तकनीकी जानकारी जुटाने में लगे हैं।

फिलहाल सभी 41 लोग सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments