
बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर, 7 अगस्त। जनपद में संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना अहिरौली बाजार स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर चली गई 13 वर्षीय किशोरी को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी लगभग 13 वर्षीय पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और महज दो घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए डांटने पर वह नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग कर उसे समझाया-बुझाया। आवश्यक परामर्श के उपरांत किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करना है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा,उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल प्रिया पाण्डेय ,महिला कांस्टेबल सोनल कनौजिया(स्रोत: पुलिस मीडिया सेल, कुशीनगर)
