
बैलिस्टर तिवारी /लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रेड हिल्स ग्रुप की ओर से जिले की सभी महिलाओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुर शर्मा ने कहा कि सभी महिलाएं हमारी बहनों के समान हैं। बहनों का सम्मान करना और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना ही रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश है। उन्होंने जिले की सभी बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, ग्रुप के मैनेजर रितेश मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह त्योहार रिश्तों को और मजबूत करने के साथ ही आपसी प्रेम एवं सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने जिले की सभी बहनों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता की कामना की।रेड हिल्स ग्रुप परिवार ने जिलेवासियों से प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की।
