HomeNational (राष्ट्रीय)भारत की बड़ी कूटनीतिक चाल! मोदी-पुतिन मुलाकात पर दुनिया की नजर !

भारत की बड़ी कूटनीतिक चाल! मोदी-पुतिन मुलाकात पर दुनिया की नजर !

लोकायुक्त News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले चरण में वे 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान जाएंगे, जहां राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर बातचीत होगी। इसके बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे, जहां 31 अगस्त से 1 सितंबर तक 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस दौरे का सबसे अहम पहलू रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की द्विपक्षीय बैठक है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेता SCO सम्मेलन से इतर मुलाकात कर भारत-रूस संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

SCO में भारत की प्राथमिकता सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर पर रहेगी। आतंकवाद, क्षेत्रीय शांति, आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत की रूस और मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक भागीदारी को लेकर पूरी दुनिया की नजर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments