
लोकायुक्त न्यूज़
नई दिल्ली/गोरखपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें रेलवे बोर्ड के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर श्री राजेश लाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
वहीं, 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया है। इनमें नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर सत्य प्रकाश और असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर कृष्ण कुमार मिश्रा, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर विवेक वर्मा, तथा सदर्न रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर सी. एस. चेंगप्पा शामिल हैं।
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में RPSF के इंस्पेक्टर मोनी तारो एवं बरुन प्रसाद लहेरी, साउथ वेस्टर्न रेलवे के सब-इंस्पेक्टर एच. के. डोड्डैया, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के सब-इंस्पेक्टर कैलाश प्रसाद, नॉर्दर्न रेलवे के सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार, साउथ सेंट्रल रेलवे के सब-इंस्पेक्टर गुरु प्रसाद नागरिकांती शामिल हैं।
इसके अलावा RPSF के एएसआई राम प्रसाद मीणा, सदर्न रेलवे के एएसआई ई. अरुण मोली, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के एएसआई विकास कुमार, नॉर्दर्न रेलवे के एएसआई नीरज अहलावत तथा सेंट्रल रेलवे के हेड कांस्टेबल शंकर शिवस्वामी एडले को भी सराहनीय सेवा पदक मिला है। यह सम्मान रेलवे सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की पहचान है।
