
गुलाब गुप्ता /लोकायुक्त न्यूज
बनकटा बाजार ,कुशीनगर। फाजिलनगर विकासखण्ड क्षेत्र मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बनकटा बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों, बैंक और शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया और देशभक्ति का संदेश दिया।राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉ. विनायक गौड़, योग शिक्षक पिन्टू यादव, प्रेम गुप्ता, अमोद पाण्डेय व विशुन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं इंडियन बैंक बनकटा बाजार में शाखा प्रबंधक बिपिन कुमार यादव के साथ अंजन कुमार, पंकज बैठा, मनोज गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, इदमोहम्मद अंसारी, राजेन्द्र गुप्ता एवं कांता मधेशिया ने कार्यक्रम में भाग लिया।एक्सीलेंट एकेडमी बनकटा बाजार में प्रधानाचार्य विशाल कांदु, इन्द्रदेव शुक्ला, रामअयोध्या राय, पंकज जयसवाल, अभिषेक पाण्डेय की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वहीं सनराइज पब्लिक स्कूल फरेन्दहा बाढ़ू चौराहा में जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य धीरज कुशवाहा, ग्राम प्रधान हरेश गौड़, प्रबंधक बाबूलाल कुशवाहा, मनोज सिंह एवं मुस्तफा अंसारी सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।संतोष कुशवाहा ने कहा कि आजादी वीर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
