HomeNational (राष्ट्रीय)विभाजन की त्रासदी को किया याद, कुशीनगर में छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए...

विभाजन की त्रासदी को किया याद, कुशीनगर में छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दी श्रद्धांजलि

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़

कुशीनगर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक हाटा मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन, जनपीड़ा और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। अतिथियों ने प्रदर्शनी के साथ संग्रहालय की ऐतिहासिक कलाकृतियों का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और अपनों को खोने के दर्द को स्मरण करने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव मजबूत करने की प्रेरणा देता है।संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. लोक रतन शुक्ला ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन एकता और भाईचारे के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments