
बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर, 06 अगस्त। जनपद कुशीनगर से हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री उमेश चन्द भट्ट को उनके 35 वर्षों से अधिक के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख श्री राजीव कृष्णा, आईपीएस द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कुशीनगर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा ने संयुक्त रूप से श्री उमेश चन्द भट्ट को यह स्मृति चिह्न भेंट किया।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि श्री भट्ट ने अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उच्च कोटि की व्यावसायिक दक्षता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने श्री उमेश चन्द भट्ट को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
