Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे वाली स्टोरी डालने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे वाली स्टोरी डालने वाला युवक गिरफ्तार

बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर, 7 अगस्त। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी साझा किए जाने के मामले में तरयासुजान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाए जाने संबंधी एक पोस्ट संज्ञान में आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तरयासुजान पुलिस ने जांच की।जांच में पोस्ट से संबंधित युवक की पहचान सलमान अली पुत्र करीम अली, निवासी बांकखास, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments