HomeUncategorizedवृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता मिली...

वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता मिली संतोषजनक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धजनों से संवाद कर जाना हालचाल, नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश

लोकायुक्त न्यूज

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर श्री संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने पडरौना स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वृद्धाश्रम की प्रबंधक श्रीमती रज्जू राजा ने आश्रम की व्यवस्थाओं एवं वहां निवासरत वृद्धजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
सचिव भुवन ने वृद्धजनों को राज्य सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम का प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि यहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने प्रबंधक को निर्देश दिए कि आश्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए सचिव ने आश्रम परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं और आवश्यक एहतियाती उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। जांच में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments