
लोकायुक्त न्यूज़
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अनारक्षित (Unreserved) टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण नियम जारी किए हैं। रेलवे के अनुसार, RailOne App से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों के लिए अब यात्रा के दौरान केवल ऐप में उपलब्ध ओरिजिनल डिजिटल टिकट ही वैध माना जाएगा। WhatsApp पर भेजा गया टिकट, स्क्रीनशॉट, PDF या प्रिंट कॉपी टिकट जांच के दौरान मान्य नहीं होगी।
रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों से अपील की है कि टिकट हमेशा RailOne App में सुरक्षित रखें और यात्रा के समय इंटरनेट या फोन की बैटरी का भी ध्यान रखें। टिकट जांच के दौरान यात्री को ऐप में मौजूद मूल डिजिटल टिकट ही दिखाना होगा। रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था फर्जी टिकटों पर रोक लगाने और टिकट सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए लागू की गई है।
