
लोकायुक्त NEWS
तेहरान। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक लिखित संदेश में पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उनके “पवित्र खून का बदला हर हाल में लिया जाएगा।” यह संदेश अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रतिशोध केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे ईरानी राष्ट्र की मांग है।
संदेश में मोजतबा ने अमेरिका और इसराइल पर निशाना साधते हुए कहा कि युद्ध के पहले दिन हुए संयुक्त हमले में उनके पिता की हत्या की गई और इस अपराध के जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि “हम अपने शहीद नेता के खून और सभी शहीदों के खून का बदला लेकर रहेंगे।”
मोजतबा ख़ामेनेई का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बना हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि इस कड़े संदेश से क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है और ईरान की आगे की रणनीति पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।
