HomeUncategorizedकुशीनगर में बंद कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़े गए तीन जोड़े,पुलिस के...

कुशीनगर में बंद कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़े गए तीन जोड़े,पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्थान पर अचानक छापेमारी की। छापे के दौरान बंद कमरे में मौजूद तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच के बाद तीन पुरुषों और तीन महिलाओं के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार पुरुषों की पहचान राज जायसवाल पुत्र सुरेन्द्र जायसवाल निवासी तमकुही रोड पुरानी बाजार थाना सेवरही, अशरफ अली पुत्र ऐयनूल निवासी सेन्दुरिया बुजुर्ग थाना पटहेरवा तथा सोहन यादव पुत्र स्वर्गीय राजवंशी यादव निवासी लवनिया कोयरपट्टी थाना पटहेरवा के रूप में हुई है। तीन महिला आरोपितों को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3,670 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस मामले में थाना पटहेरवा में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 धारा 3/4/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव और नायब तहसीलदार राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में की गई। अभियान में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय सहित पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments