
लोकायुक्त NEWS
नई दिल्ली/हमीरपुर। गूगल मैप पर सिर्फ “Kashmir” लिखना एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक के लिए हैरानी भरा अनुभव बन गया। जम्मू-कश्मीर की वादियां देखने निकला पर्यटक दिल्ली से ऑटो में रवाना हुआ, लेकिन चालक ने गंतव्य के रूप में केवल “Kashmir” दर्ज किया। अधूरी जानकारी के कारण गूगल मैप ने रास्ता हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ‘कश्मीर’ गांव का दिखा दिया, जहां दोनों पहुंच गए। हमीरपुर जिले में वास्तव में “कश्मीर” नाम का एक गांव मौजूद है।
गांव पहुंचने के बाद पर्यटक ने स्थानीय लोगों से जम्मू-कश्मीर के बारे में पूछा, तब उसे पता चला कि वह देश के दूसरे हिस्से में स्थित हिमाचल के कश्मीर गांव में है। यह जानकर पर्यटक और ऑटो चालक दोनों हैरान रह गए। यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग गूगल मैप पर पूरा पता दर्ज करने की सलाह दे रहे हैं।
