Homeअपराध (Crime)कुल्हाड़ी से छोटे भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल...

कुल्हाड़ी से छोटे भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

लोकायुक्त न्यूज

अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला लोझरा में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान कुलडोमरी टोला लोझरा निवासी मान सिंह खरवार पुत्र स्व. महादेव खरवार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मान सिंह पैर से दिव्यांग हैं। उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनकी पत्नी करीब छह माह पूर्व उन्हें छोड़कर चली गई हैं। ऐसे में वह अकेले जीवनयापन कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, भूमि बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से मान सिंह पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।आरोपी हिरासत में, तहरीर के आधार पर कार्रवाईघटना की जानकारी मिलते ही अनपरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि घटना में आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित की चचेरी बहन की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस आपसी विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल मान सिंह के जिला अस्पताल रेफर होने के बाद परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments