
लोकायुक्त न्यूज़
महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी क्षेत्र में डीसीएम वाहन खरीदने के बाद पूरी रकम का भुगतान करने के बावजूद वाहन अपने नाम ट्रांसफर न किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत परतावल निवासी वीरेंद्र प्रसाद पुत्र गजराज ने शिकारपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर वाहन मालिक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
वीरेंद्र प्रसाद के अनुसार उन्होंने बल्लो खास निवासी रमेश चंद्र जायसवाल पुत्र लालजी जायसवाल से डीसीएम लोडर वाहन संख्या UP 30 T 9971 को 3.50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने बताया कि 1.81 लाख रुपये रमेश जायसवाल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष 1.69 लाख रुपये वाहन की किस्त के रूप में जमा किए गए। इस तरह पूरी रकम का भुगतान हो चुका है।
आरोप है कि वाहन ट्रांसफर की मांग करने पर उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
