नामजदगी निकली गलत, सर्विलांस, सीसीटीवी और मोबाइल टाइमलाइन से जुड़ी हत्या की कड़ियां; आलाकत्ल चाकू व दो बाइक बरामद
बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में आदर्श चौहान उर्फ बुलेट की चाकू मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तहरीर में नामजद किए गए लोगों की भूमिका जांच में सामने नहीं आई, जबकि विवेचना के दौरान पांच अन्य आरोपितों के नाम प्रकाश में आए।

पुलिस के मुताबिक एक अगस्त 2026 को चखनी खास निवासी आदर्श चौहान पुत्र चन्देश्वर चौहान की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता ने पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस, स्वाट, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर जांच शुरू की।पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपितों को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ की। गहन जांच और पूछताछ के दौरान उनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर पुलिस ने घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में पांच नए आरोपितों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए 7 अगस्त को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में अंगद पासवान निवासी मिश्रौली थाना सेवरही, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा निवासी राजी तलवंत राय थाना सेवरही शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने आदर्श की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है।पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, आरोपितों के मोबाइल की टाइमलाइन तथा भुगतान की तिथियों समेत अन्य साक्ष्यों का मिलान किया। पुलिस का दावा है कि इन साक्ष्यों से घटना की कड़ियां आपस में जुड़ गईं और हत्या में गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका सामने आई।पुरानी कहासुनी बनी हत्या की वजहपुलिस के अनुसार हत्या की वजह मृतक और आरोपितों के बीच करीब 15 से 20 दिन पूर्व हुआ विवाद और मारपीट थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने आदर्श चौहान पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामदपुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP57CA3926 और UP57CE4940 शामिल हैं।मामले में थाना तमकुहीराज में मुकदमा अपराध संख्या 186/2026 के तहत धारा 103(2), 190, 191(2) और 191(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।संयुक्त पुलिस टीम ने किया खुलासाहत्याकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक स्वतंत्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सन्नी दूबे, चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा मृत्युंजय सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्रा, चौकी प्रभारी समउर अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी समेत थाना तमकुहीराज, स्वाट, साइबर सेल और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने हत्याकांड के सफल अनावरण और सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
