Homeउत्तर प्रदेशसांसद ने किया अंत्येष्टि स्थल का भूमिपूजन, बोले- ग्रामीण विकास सरकार की...

सांसद ने किया अंत्येष्टि स्थल का भूमिपूजन, बोले- ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

बैलिस्टर तिवारी /लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। आज शनिवार को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने पड़रौना विकास खंड के ग्राम सभा दुर्गवलिया में 24 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल के विकास कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य अंत्येष्टि विकास योजना के तहत कराया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दुर्गवलिया में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके विकसित होने से अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर ग्रामीणों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सामाजिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों का भी विकास कराया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।सांसद ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को लेकर सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है।कार्यक्रम का संचालन अवधेश पाण्डेय ने किया, जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीय गुप्ता, चन्द्र प्रकाश चमन, मंडल अध्यक्ष साखोपार किन्नरेश चौबे, मंडल अध्यक्ष कुबेरस्थान बच्चा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे, सुमित त्रिपाठी, रामाशंकर तिवारी, विनोद तिवारी, नवीन तिवारी, महेंद्र चौबे, पारितोष दुबे, ग्राम प्रधान कोहड़ा राजेश गुप्ता, राजन चौधरी, पंकज गुप्ता, रवि सिंह, भुनेश गुप्ता, जितेंद्र राजभर, दीपक पाण्डेय, संतोष दुबे, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, प्रमोद सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, नन्द किशोर तिवारी, हीरा शर्मा, मैनेजर निषाद, शिव बालक शर्मा, सुभाष गुप्ता, शैलेन्द्र राय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments