HomeIndianraiwaysभारतीय रेलवे की अनूठी पहल: अब सांकेतिक भाषा में मिलेगी ट्रेन की...

भारतीय रेलवे की अनूठी पहल: अब सांकेतिक भाषा में मिलेगी ट्रेन की जानकारी, लखनऊ मंडल ने शुरू की AI आधारित सेवा !

लोकायुक्त NEWS
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहल करते हुए भारतीय रेलवे में पहली बार श्रवण बाधित यात्रियों के लिए ‘सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली’ शुरू की है। यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित प्रणाली बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लागू की गई है, जिससे मूक-बधिर यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, प्लेटफॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सांकेतिक भाषा में उपलब्ध होंगी।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में विकसित इस प्रणाली के तहत रेलवे की लाइव घोषणाओं को स्वतः सांकेतिक भाषा में बदलकर प्लेटफॉर्म पर लगी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे श्रवण बाधित यात्री बिना किसी सहायता के यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

रेलवे के अनुसार, इस प्रणाली का दो माह तक सफल परीक्षण किया गया। इसे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने नोएडा की मूक-बधिर संस्था और प्रमाणित सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों के सहयोग से विकसित किया है। रेल मंत्रालय की ‘सुलभ सार्वजनिक परिवहन’ योजना के तहत शुरू की गई इस पहल की दिव्यांगजनों से जुड़े संगठनों ने सराहना की है। रेलवे का मानना है कि यह कदम समावेशी और यात्री-केंद्रित रेल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments