Homeउत्तर प्रदेशउ०प्र० लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी मांट को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों...

उ०प्र० लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी मांट को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग

लोकायुक्त NEWS
मथुरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील माँट ने अपनी विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी माँट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 7 प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

संघ के तहसील अध्यक्ष चॉंद सैय्यद और तहसील मंत्री नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 29 जून 2026 को हुई कार्यकारिणी बैठक में लेखपालों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिनमें प्रमुख मांगे
अवकाश दिवस पर कार्य सार्वजनिक व राजपत्रित अवकाश के दिन दैवीय आपदा जैसे विशेष मामलों को छोड़कर अन्य शासकीय कार्य न कराए जाएं व तहसील माँट में तैनात 7 महिला लेखपालों को ध्यान में रखते हुए उन्हें देर शाम तहसील मुख्यालय पर समीक्षा बैठक न बुलाया जाए एवं लेखपाल अजय कुमार का मेडिकल अवकाश स्वीकृत कर उस अवधि का वेतन अविलंब आहरित कराया जाए तथा लेखपालों के बैठने वाले कक्षों में साफ-सफाई कराई जाए और कुर्सी-मेज जैसी आवश्यक फर्नीचर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जावे परिषद परिपत्रों के क्रम में लेखपाल संघ की समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील अधिकारियों के साथ प्रतिमाह एक दिन बैठक की तिथि निर्धारित की जाए ,साथ ही राजस्व निरीक्षकों द्वारा आई.जी.आर.एस. व तहसील दिवस के गंभीर प्रकरणों में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए, पुराने पुनर्जीवित आई.जी.आर.एस. प्रकरणों की जांच उच्च पदेन अधिकारी से कराने की मांग।
साथ ही दैनिक कार्य के साथ शासन द्वारा चलाए जा रहे तीन विशेष अभियानों के कारण लेखपालों पर बढ़ रहे मानसिक दबाव को देखते हुए, अभियानों को सफल बनाने के लिए पर्याप्त समय व संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
चांद सैयद द्वारा मांग की है कि उक्त सभी समस्याओं का निस्तारण अविलंब कराया जाए। अन्यथा संघ कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री उ.प्र. लेखपाल संघ मथुरा एवं खंड मंत्री आगरा को भी प्रेषित की गई है। इस मोके पर हरवीर सिंह, राम खिलाड़ी , शिवकुमार, राकेश कुमार , अमरसिंह, चरनसिंह, राहुल गुप्ता आदि लेखपाल मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments