HomeNational (राष्ट्रीय)रूस से एमबीबीएस के बाद सलमान ने पास की एफएमजीई, अब भारत...

रूस से एमबीबीएस के बाद सलमान ने पास की एफएमजीई, अब भारत में बनेंगे डॉक्टर !

लोकायुक्त NEWS
महराजगंज। रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉ. सलमान अख्तर ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ उन्हें भारत में चिकित्सक के रूप में पंजीकरण और चिकित्सा सेवा देने की पात्रता मिल गई है। उनकी उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

डॉ. सलमान अख्तर, मोहम्मद असलम के पुत्र हैं और महराजगंज जनपद के पिपरा जद्दू क्षेत्र स्थित ग्राम गोपाला के निवासी हैं। उन्होंने रूस के बश्किर राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय, ऊफ़ा से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। विदेश से चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारत में आयोजित एफएमजीई परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया।

डॉ. सलमान की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा पास करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। लोगों ने विश्वास जताया कि डॉ. सलमान भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम और रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments