HomeUncategorizedकुशीनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा, बैंक...

कुशीनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा, बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला को बनाया था निशाना

लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 15 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक आई-20 कार बरामद की है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश साहनी निवासी भगवतिया थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार तथा मोहन शाह निवासी चांदपरसा थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सदस्य हैं और विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार छह अप्रैल 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कप्तानगंज शाखा से एक महिला एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने महिला को झांसे में लेकर चालाकी से उसके रुपये पार कर दिए थे। घटना के संबंध में थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से 15 हजार रुपये नगद, एक नीले रंग का टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहन शाह के खिलाफ पूर्व में भी विशुनपुरा थाने में धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और जालसाजी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना कप्तानगंज में मुकदमा संख्या 97/2026 धारा 318(4), 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सन्नी दुबे, उपनिरीक्षक बबलू सोनकर, उपनिरीक्षक अंकित सिंह सहित स्वाट, सर्विलांस और कप्तानगंज पुलिस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments