HomeUncategorizedUPPolice से दुकानदार को जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी! अमरोहा में...

UPPolice से दुकानदार को जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी! अमरोहा में दरोगा की दबंगई-दुकानदार को पीटा, नारियल उठाकर ले गया – CCTV वायरल !

लोकायुक्त NEWS
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर नगर से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बस स्टैंड चौराहे पर तैनात एक दरोगा पर जूस के पैसे मांगने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हसनपुर बस स्टैंड चौराहे पर तैनात दरोगा ईशम सिंह एक जूस की दुकान पर पहुंचे और जूस पिया। जब दुकानदार सागर ने उनसे जूस के पैसे मांगे तो दरोगा गुस्से में आगबबूला हो गए। आरोप है कि पैसे मांगने की बात से नाराज दरोगा ने सरेआम दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बुरी तरह पीटा।

इतना ही नहीं, मारपीट के बाद भी दरोगा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने दुकान से जबरन नारियल गाड़ी में भरवाए और उन्हें लेकर वहां से चले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सागर ने न्याय की मांग की है। वहीं मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा Amit Kumar Anand ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा ईशम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

AmrohaNews

UPPolice

PoliceMisconduct

BreakingNews

CCTVViral

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments