Homeअपराध (Crime)9 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, हत्या के...

9 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, हत्या के शक में डीएम ने कराया पोस्टमार्टम !

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में 26 वर्षीय युवक महमूद की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को 9 दिन बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, महमूद वाहन चालक थे। उनका शव 9 जुलाई को गांव के पास सड़क किनारे एक दुकान के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। गहरे सदमे में होने के कारण परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बाद में मृतक का मोबाइल गांव से कुछ दूरी पर मिला, जिसमें सिम कार्ड गायब था और कॉल डिटेल हटाए जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम पड़रौना सर्वेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments