Homeउत्तर प्रदेशसर्पदंश : झाड़-फूंक के भरोसे 17 वर्षीय छात्रा की चली गई जान,...

सर्पदंश : झाड़-फूंक के भरोसे 17 वर्षीय छात्रा की चली गई जान, अस्पताल पहुंचने में हुई देर !

लोकायुक्त NEWS
कुशीनगर। जिले के फाजिलनगर विकासखंड के भठही दरियाव टोला ग्राम सभा में शुक्रवार सुबह जहरीले सर्प के डंसने से 17 वर्षीय छात्रा रेखा शर्मा की मौत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में देरी हो गई। बाद में जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जयकिशुन शर्मा की पुत्री रेखा सुबह निर्माणाधीन मकान से टूथब्रश लेने गई थी। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर भी परिवार पहले झाड़-फूंक कराता रहा। अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद भी परिजन अंतिम उम्मीद में शव को बिहार के थावे मंदिर के पास झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।

रेखा पढ़ाई में मेधावी और व्यवहार कुशल छात्रा थी। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ समय पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने की सलाह देते हैं, क्योंकि सर्पदंश में शीघ्र चिकित्सा जीवन बचा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments