HomeUncategorizedसरमाउंट एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

सरमाउंट एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। सरमाउंट एकेडमी कुशीनगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों की भी भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता को ही भगवान का स्वरूप मानकर उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि इंडियन स्पीड के सहायक संपादक राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि आज के दौर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इससे बच्चों का समग्र विकास संभव हो पाता है। विद्यालय के डायरेक्टर रविशंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मजिबुल्ला राही ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, कार्तिकेय चौबे, सत्य प्रकाश शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, मनीषा सिंह, सिम्पल सिंह, रेखा यादव, संध्या शर्मा, ममता सिंह, रूपा चतुर्वेदी, अंकिता सिंह एवं निक्की शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में चेतन सिंह के अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments