
लोकायुक्त न्यूज
कालपी (जालौन)। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर के काजीपुरा मोहल्ले में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, मकान संतोष विश्वकर्मा के परिवार का बताया जा रहा है। मकान के अचानक गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर का जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जबकि मकान ढहने से उनके सिर से छत भी छिन गई।हादसे के बाद मोहल्ले में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लेने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए क्षतिपूर्ति एवं आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
