Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र का निधन, कुशीनगर में शोक की...

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र का निधन, कुशीनगर में शोक की लहर

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज

2009 से 2011 तक संभाली थी भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, लंबे समय से चल रहा था लखनऊ में इलाज

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कद्दावर नेता श्री अखिलेश मिश्र का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।परिजनों के अनुसार, अखिलेश मिश्र पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ स्थित वेदांता अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उन्हें लखनऊ से उनके पैतृक आवास लाया जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4:20 बजे रास्ते में उनका निधन हो गया।उनके पुत्र आचार्य पंडित साकेत कुमार मिश्र ने अपने सोशल मीडिया माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिता का निधन लखनऊ से घर लाते समय रास्ते में हुआ।अखिलेश मिश्र ने वर्ष 2009 से 2011 तक भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। संगठन में उनके योगदान और सामाजिक सरोकारों के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है।परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे उनके निज आवास ग्राम डिघवा बुजुर्ग से शवयात्रा के बाद गांव के समीप बाड़ी नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।अखिलेश मिश्र के निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments