



फाजिलनगर उपचुनाव जीत के बाद पड़रौना में अजीम आलम का हुआ भव्य स्वागत
साजिद अंसारी/लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। फाजिलनगर नगर पंचायत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुनीता शाही की जीत के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद लगातार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुदही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम के पड़रौना छावनी पहुंचने पर समाजसेवी खालिद अंसारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से अजीम आलम का जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताई। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अजीम आलम ने कहा कि फाजिलनगर उपचुनाव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव की शुरुआत से लेकर परिणाम आने तक वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता शाही के पक्ष में लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज सहित विभिन्न वर्गों के बीच जाकर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों से मतदान की अपील की।उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, सम्मान और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनता द्वारा मिला स्नेह उन्हें आगे भी जनसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने स्वागत करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, उपचुनाव के परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश सिंह का बयान भी चर्चा में रहा। अवधेश सिंह ने कहा था कि फाजिलनगर में आवास की किस्त रोकने, कर्मचारियों को निलंबित करने सहित विभिन्न प्रकार की धमकियां देकर चुनाव प्रभावित किया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। स्वागत कार्यक्रम में खालिद भाई, शैयद अली, आमिर अंसारी, हामिद अंसारी, जमाल मंसूरी, मनौवर मुंशी, मजहर एडवोकेट, तुफैल अहमद, मंसूरी अली, मेहरुद्दीन मास्टर, जितेंद्र पटेल, रमेश श्रीवास्तव, भगवत प्रसाद, विनोद कुशवाहा, रामानंद पाण्डेय, अनूप सिंह, उपेंद्र सिंह, अमजद अली, नसीम खान और वसीम खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
