
कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के मंसूरगंज गांव में शनिवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद उर्से मुकद्दस एवं जिक्रे पंजतन पाक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर जलसे को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की सरपरस्ती हजरत अल्लामा व मौलाना महबूब आलम, प्रिंसिपल मदरसा मोहम्मदिया कप्तानगंज करेंगे, जबकि सदारत हजरत अल्लामा व मौलाना मतलूब कादरी, प्रिंसिपल दारुल उलूम अशाअतुल उलूम परतावल महाराजगंज द्वारा की जाएगी। वहीं तिलावत-ए-कुरान कारी अमानुलहक साहब गोरखपुर एवं हाफिज मोहम्मद सलीम कुरैशी साहब मंसूरगंज द्वारा पेश की जाएगी।
कार्यक्रम की कयादत हजरत मौलाना मोहम्मद आजम कादरी, प्रिंसिपल मदरसा हाजा करेंगे तथा निजामत की जिम्मेदारी मसरूर रजवी खड्डा बाजार निभाएंगे। जलसे में खतीबे नौजवान हजरत अल्लामा मौलाना खुर्शीदुल इस्लाम साहब परतावल महाराजगंज, खतीबे लाजवाब मौलाना फैजान रजा बरकाती देवरिया तथा विशेष खिताब हजरत अल्लामा मौलाना नुरुल हसन नुरी साहब सुल्तानपुर द्वारा पेश किया जाएगा।
इसके अलावा उस्तादुल असातिजा हजरत अल्लामा मौलाना शेर मोहम्मद कादरी महाराजगंज, शायरे इस्लाम इकबाल फैजी पडरौना, मौलाना फजलुर्रहमान मिस्बाही, नियाजुद्दीन वारसी, आमिर उर्फ पट्टू हाशमी, अली शेर साहब, मिर्जा सजीब बेग, राम प्यारे जायसवाल, ग्राम प्रधान आदित्य उपाध्याय एवं इसराइल कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में दीन-ए-इस्लाम की रोशनी, अमन-चैन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
