Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में मासूम की हत्या से सनसनी: डायल-112 का सिपाही गिरफ्तार, CCTV...

गोरखपुर में मासूम की हत्या से सनसनी: डायल-112 का सिपाही गिरफ्तार, CCTV से खुला पूरा मामला !

लोकायुक्त News
गोरखपुर। गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल से लापता हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी। जांच के दौरान अस्पताल और आसपास के CCTV फुटेज में बच्ची एक वर्दीधारी व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी सिपाही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव रोहिणी नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की आशंका के संबंध में पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है तथा विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments