HomeNational (राष्ट्रीय)NEET UG 2026 री-एग्जाम आज : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तोड़े चुप्पी,...

NEET UG 2026 री-एग्जाम आज : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तोड़े चुप्पी, बोले……..?

लोकायुक्त न्यूज़
नई दिल्ली। NEET UG 2026 पुनः परीक्षा (Re-Examination) आज 21 जून को देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने चुप्पी तोड़ते हुए विद्यार्थियों के लिए भरोसे और विश्वास का संदेश दिया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “आज NEET-UG की पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुझे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारत की शिक्षा व्यवस्था और विशेष रूप से भारत के विद्यार्थियों पर पूरा विश्वास है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।

गौरतलब है कि कुछ केंद्रों पर सामने आई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। लाखों छात्र-छात्राओं की निगाहें इस परीक्षा पर टिकी हैं। सरकार और NTA ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments