HomeNational (राष्ट्रीय)IRCTC का डिजिटल कायाकल्प: नई बीटा वेबसाइट से रेल टिकट बुकिंग होगी...

IRCTC का डिजिटल कायाकल्प: नई बीटा वेबसाइट से रेल टिकट बुकिंग होगी आसान और तेज !

लोकायुक्त न्यूज़
गोरखपुर, 1 अगस्त। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जुलाई 2026 को नई IRCTC बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। आधुनिक तकनीक और यूज़र-केंद्रित डिजाइन पर आधारित यह प्लेटफॉर्म रेलवे टिकट बुकिंग को अधिक आसान, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने पर केंद्रित है।

नई वेबसाइट का इंटरफेस आधुनिक डिजाइन ट्रेंड ‘ग्लासमॉर्फिज्म’ से प्रेरित है। इसमें लॉगिन से लेकर टिकट कन्फर्मेशन तक पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। यात्री अब उपलब्धता और यात्रा से जुड़ी जानकारी को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से देख सकेंगे।

IRCTC के अनुसार, नए वर्कफ्लो से बुकिंग की गति में सुधार दर्ज किया गया है। तीन मिनट की तत्काल बुकिंग विंडो में पूरी होने वाली बुकिंग में 5 प्रतिशत से अधिक, पांच मिनट की विंडो में 3 प्रतिशत और 30 मिनट की विंडो में 2 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। जुलाई 2026 तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84 प्रतिशत हो गई।

यूजर फीडबैक के आधार पर बार-बार आने वाले कैप्चा और अनावश्यक पॉप-अप जैसी रुकावटों को भी कम किया गया है। नए इंटरफेस में स्लीपर, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखने की सुविधा दी गई है, जिससे यात्री आसानी से विकल्पों की तुलना कर सकेंगे।

IRCTC का कहना है कि बीटा वेबसाइट केवल डिजाइन में बदलाव नहीं, बल्कि ऑनलाइन रेल रिजर्वेशन अनुभव को नए सिरे से बेहतर बनाने की पहल है। यूजर फीडबैक के आधार पर इसमें लगातार सुधार किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को तेज, सरल और भरोसेमंद डिजिटल सेवा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments