HomeUncategorizedहोली के बीच सख्त सुरक्षा में शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 119...

होली के बीच सख्त सुरक्षा में शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 119 केंद्रों पर 70 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा !

लोकायुक्त NEWS
मथुरा। ब्रज में होली के उल्लास के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

जनपद को परीक्षा संचालन के लिए 5 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुल 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 राजकीय, 73 सहायता प्राप्त और 35 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल में 35,188 तथा इंटरमीडिएट में 34,981 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। शासन द्वारा मनोज कुमार वर्मा को जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर से निगरानी होगी तथा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मां सरस्वती पूजन कर परीक्षा के लिए प्रस्थान किया।

SourceReporter
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments