Homeउत्तर प्रदेशडिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप, कार्रवाई न होने पर...

डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप, कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

बैलिस्टर तिवारी/ लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं बस्ती मंडल प्रभारी (पूर्व विधायक) रमानन्द बौद्ध ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में संबंधित नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को ग्राम ढिउलिया मनिया छापर, टोला भरपटिया, थाना रामकोला निवासी अंजू राजभर के प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रसव कराने का कार्य नर्स मीरा राय द्वारा अनधिकृत तरीके से किया जा रहा था। मामले की सूचना संबंधित थाने में लिखित रूप से दिए जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने और विभागीय कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि 20 अगस्त को थाने पर प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा था, लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई टालने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 22 अगस्त को मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अपर जिलाधिकारी को भी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई 7 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों के घेराव के लिए बाध्य होगी। साथ ही धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही गई है।

जिलाध्यक्ष गुडडु राजभर, प्रदीप राव जी, चन्दन राजभर, राकेश राजभर, गामा राजभर, धीरज सिंह पटेल बबलू इत्यादि लोग उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments