Homeउत्तर प्रदेशरक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी में शांति...

रक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी में शांति की अपील !

लोकायुक्त न्यूज़
अनपरा, सोनभद्र। आगामी रक्षाबंधन और मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार को अनपरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनपरा क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों से आए गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनपरा थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

थानाध्यक्ष ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में हुसैनी कमेटी अध्यक्ष अयूब नायाला खान, शेराज खान, गोपाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, नेहाल खान, शेख इम्तियाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments