
बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र-333 के विधायक पंचानंद पाठक (पीएन पाठक) के आवास पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज नहीं दिखने का मामला चर्चा में आ गया। लोकायुक्त न्यूज द्वारा मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद 15 अगस्त की दोपहर विधायक के आवास पर तिरंगा लगाया गया।केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने तथा स्वतंत्रता दिवस की भावना से जुड़ने की अपील की गई है। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।बताया गया कि विधायक पीएन पाठक के नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र स्थित आवास तथा कसया क्षेत्र में बाड़ी पुल के समीप स्थित आवास पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह राष्ट्रीय ध्वज दिखाई नहीं दिया। बाड़ी पुल स्थित आवास पर कुछ माह पूर्व ही गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ था। आवास के ऊपरी हिस्से पर धार्मिक ध्वज दिखाई देने के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज नजर नहीं आने पर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।खास बात यह रही कि विधायक पीएन पाठक स्वयं स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं और उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। ऐसे में उनके आवास पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह तिरंगा नहीं दिखने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।इस मामले में
सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लगाया आरोप !
आरोप है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वास्तविकता इस घटना से सामने आती है।हालांकि, विधायक पक्ष की ओर से सुबह आवास पर तिरंगा नहीं लगाए जाने को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया। वहीं, लोकायुक्त न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद 15 अगस्त की दोपहर आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। इसके बाद मामले ने एक अलग चर्चा का रूप ले लिया और इसे खबर के असर के तौर पर देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर जनप्रतिनिधियों के आवास पर तिरंगा दिखाई देना आम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश माना जाता है।खबर प्रकाशित होने के बाद तिरंगा लगाए जाने से उठे सवाल सुबह तिरंगा नहीं दिखने और

खबर प्रकाशित होने के बाद दोपहर में राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने को लेकर अब क्षेत्र में चर्चाएं
आखिर स्वतंत्रता दिवस की सुबह आवास पर तिरंगा क्यों नहीं लगाया गया था। हालांकि, इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था, इस संबंध में विधायक पक्ष का आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।
