Homeउत्तर प्रदेशडिजिटल युग में सूचना क्रांति: ‘सूचना प्रवाह’ बनेगा सरकार और जनता के...

डिजिटल युग में सूचना क्रांति: ‘सूचना प्रवाह’ बनेगा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु !

बैलिस्टर तिवारी
नेशनल मीडिया | लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ लोक भवन, लखनऊ में किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक त्वरित रूप से पहुंचाना है।

चैनल का शुभारंभ सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

“सूचना प्रवाह” के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों, जनहितकारी कार्यक्रमों, वृत्तचित्रों, विशेष रिपोर्टों और प्रेरणादायी वीडियो का नियमित प्रसारण किया जाएगा। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है और यह चैनल सरकार एवं जनता के बीच संवाद को और मजबूत करेगा।

सहायक सूचना निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि यह मंच प्रदेश की विकास यात्रा और शासन की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments