HomeNational (राष्ट्रीय)पटना में नीतीश कुमार से मिले शैलेन्द्र सिंह गहरवार, 2027 चुनाव व...

पटना में नीतीश कुमार से मिले शैलेन्द्र सिंह गहरवार, 2027 चुनाव व संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा !

नेशनल मीडिया/लोकायुक्त न्यूज

पटना/उत्तर प्रदेश। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर, देवरिया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया तथा हरदोई के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने पटना में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन के विस्तार, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा उत्तर प्रदेश में जदयू को मजबूत बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ जनता के बीच ले जाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जदयू उत्तर प्रदेश के सक्रिय साथी रजनीश पटेल एवं डॉ. विजेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व, अनुभव और दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
भेंट के उपरांत शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड को और अधिक सशक्त एवं जन-जन से जुड़ा संगठन बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास के बल पर जदयू उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments