HomeUncategorizedट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत,गांव में...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत,गांव में पसरा मातम

लोकायुक्त न्यूज


कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया बाबू टोला शहजौली में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान रिद्धि पुत्री संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार की सबसे छोटी संतान थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र राजबलम सिंह खेत से पानी चलाकर ट्रैक्टर (नंबर यूपी 57 Y 6134) से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान रिद्धि अपने घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी बीच अचानक मासूम बच्ची ट्रैक्टर के पिछले बड़े पहिए की चपेट में आ गई। घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments