HomeUncategorizedपहले ही प्रयास में गुलाम गौश रजा मंसूरी बने सहायक आयुक्त वाणिज्य...

पहले ही प्रयास में गुलाम गौश रजा मंसूरी बने सहायक आयुक्त वाणिज्य कर

साजिद अंसारी/लोकायुक्त न्यूज


कुशीनगर। जिले के दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुमही अंतर्गत राजस्व ग्राम बंगरा रामबक्स राय निवासी गुलाम गौश रजा मंसूरी ने यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुलाम गौश रजा मंसूरी, विद्युत विभाग के रिटायर्ड जेई निसार अहमद और फातिमा खातून के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवजीवन मिशन स्कूल कसया से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूपी टीटीआई कानपुर से बीटेक किया और उच्च सेवाओं की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया। लगातार मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पहले उत्तराखंड में सफलता प्राप्त की, जहां वर्तमान में वह वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अब यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनकी इस सफलता पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चाचा सिकंदर बक्श (प्रदेश उपाध्यक्ष, पसमांदा मुस्लिम समाज), हारून रशीद, अनवर अंसारी, शमशुल हक, शाहनवाज आलम, साहब हुसैन (PWD जेई), राम बिहारी राय (पूर्व प्रधान), रामचंद्र राय (प्रधान प्रतिनिधि), सत्येंद्र शुक्ला (क्षेत्र पंचायत सदस्य), राम आशीष (पूर्व अध्यापक), छेदी प्रसाद (पूर्व कानूनगो), हरेंद्र राय, हरेंद्र प्रसाद, रेयाज अंसारी (अध्यापक), मुन्ना अली, अनवर पहलवान, बबलू तिवारी (प्रधान प्रत्याशी), अरविंद राय, कमलेश राय, डॉ. बिपिन राय, इरशाद आलम, मदरीश खान, नंदलाल भारती, प्रभुनाथ कुशवाहा, नगीना कुशवाहा, मुन्ना प्रसाद गोंड सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments