Homeब्रेकिंग न्यूज़बोर्ड परीक्षा में सख्ती: DM महेंद्र सिंह तंवर व SP केशव कुमार...

बोर्ड परीक्षा में सख्ती: DM महेंद्र सिंह तंवर व SP केशव कुमार का औचक निरीक्षण, नकल पर जीरो टॉलरेंस !

लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसान इंटर कॉलेज, साखोपार तथा एस.बी. इंटर कॉलेज का स्थलीय दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों की संख्या, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पंजी, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। परीक्षा कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और प्रवेश द्वार पर तलाशी व्यवस्था की गहन जांच की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन और अनुशासित ढंग से संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही परीक्षार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने और अफवाह या व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन ने दोहराया कि निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments