Home उत्तर प्रदेश हेलीकॉप्टर से हुई किसान की बेटी की विदाई, नज़ारा देखने उमड़ा पूरा...

हेलीकॉप्टर से हुई किसान की बेटी की विदाई, नज़ारा देखने उमड़ा पूरा गांव!

0
95

लोकायुक्त NEWS
मथुरा। मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र स्थित गांव तेहरा में एक अनोखी विदाई ने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। किसान हरीसिंह की बेटी गायत्री की शादी हाथरस जनपद के नगला खिरनी निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह के अगले दिन दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई, जिसे देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जुट गई।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव में बनाए गए अस्थायी हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर उतरा। दुल्हन गायत्री अपने पति विक्रम सिंह के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हुई। इस खास पल को देखने के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दूल्हा पक्ष ने बताया कि शादी को यादगार बनाने और बेटी को खास विदाई देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई। गांव में यह अनोखी विदाई चर्चा का विषय बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here