लोकायुक्त NEWS
मीरजापुर। एस0आई0आर0 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर समाजवादी पार्टी ने मीरजापुर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम जोड़ने के बजाय विशेष रूप से मुस्लिम और पीडीए समाज के मतदाताओं के नाम फार्म-7 के माध्यम से फर्जी तरीके से काटे जा रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि जनपद मीरजापुर की सभी पांच विधानसभा सीटों में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा कराए गए हैं। 395 (छानवे) विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 42, 252, 253, 254, 255 और 304 सहित कई बूथों पर बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा हुए हैं। इसी तरह 396 नगर विधानसभा, 397 मझवां, 398 चुनार और 399 मड़िहान विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों पोलिंग बूथों पर मुस्लिम समुदाय के 60 से 100 मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया गया है।
सपा का आरोप है कि फार्म-7 में मतदाताओं के नाम और ईपीआईसी नंबर पहले से प्रिंट कर फर्जी तरीके से जमा किए जा रहे हैं। देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा के दबाव में बीएलओ, ईआरओ और उपजिलाधिकारी स्तर पर वैध मतदाताओं के नाम काटने की साजिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी फर्जी फार्म-7 तत्काल निरस्त किए जाएं और फर्जी आवेदन व हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
बाइट: देवी प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
