HomeNational (राष्ट्रीय)भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर बातचीत, बीजिंग जाएंगे NSA अजीत डोभाल !

भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर बातचीत, बीजिंग जाएंगे NSA अजीत डोभाल !

लोकायुक्त News
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जाएंगे, जहां भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर Special Representatives (SR) वार्ता के 25वें दौर की बैठक प्रस्तावित है।

इस बातचीत में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े लंबित मुद्दों के साथ दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के रास्तों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद तनाव में कमी लाने की कोशिशें हुई हैं। ऐसे में डोभाल की बीजिंग यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने, आपसी विश्वास बढ़ाने और आगे की बातचीत का रास्ता मजबूत करने पर फोकस रहने की संभावना है।

क्या इस दौर की बातचीत से भारत-चीन सीमा विवाद के समाधान की दिशा में कोई ठोस प्रगति होगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments