
ED के मुताबिक कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत !
लोकायुक्त न्यूज़
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत बुधवार को कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
ED के अनुसार, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत की गई। जांच एजेंसी की टीमों ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान जांच से संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्री की पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है। एजेंसी मामले में वित्तीय लेन-देन और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
ED की ओर से तलाशी के दौरान बरामद सामग्री अथवा आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में जांच फिलहाल जारी है।
