HomeNational (राष्ट्रीय)हिंडालको रेनुसागर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस !

हिंडालको रेनुसागर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस !

“सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्टता हमारा लक्ष्य और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प” — आर.पी. सिंह

नेशनल मीडिया न्यूज़
अनपरा, सोनभद्र।
हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुमंगलम भवन परिसर में यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में आर.पी. सिंह ने कहा कि रेनुसागर ने सुरक्षा, उत्पादन, गुणवत्ता, उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण, चिकित्सा सेवाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी को सुरक्षित वातावरण में कार्य करते हुए घर लौटना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रेनुसागर को लगातार तीसरी बार इंडिया ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग अवार्ड में गोल्ड अवार्ड तथा डायमंड ट्रॉफी मिली है। वहीं, फ्यूचर ऑफ एलएंडडी समिट एंड अवार्ड में बेस्ट डिजिटल लर्निंग इनिशिएटिव श्रेणी में भी सम्मान प्राप्त हुआ।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाटक प्रस्तुत किए। मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और संविदा श्रमिक सम्मानित किए गए। दिशिता महिला मंडल की पत्रिका ‘दिशा’ का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments