Homeउत्तर प्रदेशहरियाली तीज पर सजा जेई क्लब, संजुला बनीं ‘तीज क्वीन’ तो गुड़िया...

हरियाली तीज पर सजा जेई क्लब, संजुला बनीं ‘तीज क्वीन’ तो गुड़िया रंजन ने जीता ‘मिस इवनिंग’ का खिताब

लोकायुक्त न्यूज़
अनपरा (सोनभद्र)। ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर जेई क्लब में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती आभा कटिहार तथा विशिष्ट अतिथियों श्रीमती रीना चतुर्वेदी और शालिनी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीमती संजुला को ‘तीज क्वीन’ तथा श्रीमती गुड़िया रंजन को ‘मिस इवनिंग’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं गेम प्रतियोगिता में श्रीमती प्रियंका ने प्रथम तथा श्रीमती नीलू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में निशा चौरसिया, ज्योति, प्रतिभा, श्रेया, शशि कला समेत कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक गीत-संगीत ने कार्यक्रम में तीज की खुशियों को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रीमती रेखा देवी, सुनीता चौधरी, सुषमा सिंह और चंचला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संध्या आर्या ने की, जबकि संचालन श्रीमती सुजाता सिंह ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता से आयोजन यादगार बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments