Homeनई दिल्लीदिल्ली छात्र आंदोलन में कथित पुलिस ज्यादती की एफआईआर दर्ज करने की...

दिल्ली छात्र आंदोलन में कथित पुलिस ज्यादती की एफआईआर दर्ज करने की मांग !

Lucknow (लोकायुक्त NEWS)। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 19 से 22 जुलाई 2026 के बीच हुए दिल्ली छात्र एवं जन आंदोलन के दौरान कथित अवैध बल प्रयोग के संबंध में धारा 173, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत थाना संसद मार्ग, नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु शिकायत दी है.

शिकायत में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो एवं मीडिया रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए अतिरिक्त डीसीपी द्वारा महिला प्रदर्शनकारी को कथित थप्पड़ मारने, गीतांजलि वांगचुक पर कथित हमले, निहत्थे प्रदर्शनकारी की कथित पिटाई, लाठीचार्ज, आँसू गैस के प्रयोग, छात्रों एवं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा बड़े पैमाने पर एहतियाती गिरफ्तारियों जैसे आरोपों की निष्पक्ष आपराधिक जांच की मांग की गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने भी कुछ प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के आरोप लगाए हैं, इसलिए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

शिकायत में तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की गई है।

Amitabh Thakur seeks FIR into alleged police excesses during Delhi protests

Retired IPS Officer and National President of Azad Adhikar Sena Amitabh Thakur has submitted a complaint under Section 173, BNSS, 2023 to the SHO, Parliament Street Police Station, New Delhi, seeking registration of an FIR regarding alleged unlawful use of force during the Delhi student and public protests held between 19 and 22 July 2026.

The complaint refers to publicly available videos and media reports alleging incidents such as an Additional DCP allegedly slapping a woman protester, assault on Geetanjali Wangchuk, repeated beating of an apparently unarmed protester, lathi-charge, tear-gas shelling, assault on students and women protesters, and large-scale preventive detentions. It also notes Delhi Police’s allegations against certain protesters and states that these conflicting versions require an impartial criminal investigation.

The complaint seeks immediate registration of an FIR and preservation of all electronic evidence.

Amitabh Thakur
9415534526

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments